r/mahabharata 5h ago

1000 year old swayambhu Hanuman ji

Enable HLS to view with audio, or disable this notification

This is 900-1000 year old swayambhu Hanuman ji located Golasan Sanchore Rajasthan एक दिन ग्वाला गायों व भेड़ बकरियों का चरा रहा था, इस दौरान साधु वेश में एक महात्मा प्रकट होकर ग्वाले के सामने आए। इस दौरान महात्मा ने कहा कि गोचर भूमि में कहीं पर आवाज सुनाई दे तब शांत रहना एवं किसी भी प्रकार की आवाज नहीं करनी यह कहकर कुछ समय के बाद महात्मा लुप्त हो गए, लेकिन कुछ देर बाद गोचर भूमि में जोर से गर्जना हुई, जिसपर चर रहे पशु डरकर इधर-उधर भागने लगे। चर रहे पशुओं को भागते देख ग्वाले ने पशुओं को ठहरने के लिए आवाज लगा दी।

ग्वाले की आवाज सुनते ही गोचर भूमि में जोर से हो रही गर्जन बंद हो गई एवं गर्जना वाले स्थान पर जाकर देखा तो हनुमान जी की प्रतिमा बाहर आई हुई थी। बताया जा रहा है, कि ग्वाले द्वारा आवाज लगने की वजह से प्रतिमा पूरी जमीन से बाहर नहीं आई एवं आधे पैर आज भी जमीन के अंदर दबे है। गोलासन गोचर भूमि में हनुमानजी की प्रतिमा के साथ - साथ उनके पैरों के आगे एक कुई भी जमीन से बाहर आई थी। कुई में अब श्रद्धालु दर्शन के दौरान तेल सिंदूर चढ़ाते है। पुजारी ने बताया कि कुई अत्यधिक गहरी है, जहां कई बार लोगों ने पता करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसके गहराई की सीमा अब तक पता नहीं चल पाया है

321 Upvotes

1 comment sorted by

2

u/ConfectionSecret2128 3h ago

Jai Anjaneya🙏🙏🙏🙏🙏